Skip to content
Home » राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (1 जुलाई) | National Doctor’s Day

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (1 जुलाई) | National Doctor’s Day

    Rate this post

    राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस दुनिया भर में अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीखों में मनाया जाता है। डॉक्टर्स हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं चिकित्सक दिवस डॉक्टर्स की भूमिका और उनके निष्ठा, जिम्मेदारी जागरूकता और चिकित्सा को बढ़ावा देता है ।

    अपने जीवन में ईश्वर को तो हम नहीं देख सकते, लेकिन पृथ्वी पर डॉक्टर्स ईश्वर की तरह है जो हमें बीमारियों से बचाते हैं और स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने के लिए जीवन देता है। यह दिन डॉक्टर्स को धन्यवाद देन का अवसर प्राप्त करता है जो रोगियों को निरोग बनाने में नि:संदेह उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कड़ी मेहनत ही हम सबको स्वस्थ रखती हैं।

    राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है

    राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है चिकित्सक दिवस मनाने का मुख्य उद्देश होता है कि डॉक्टर्स का समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो की जीवन बचाते हैं, उनके अमूल्य योगदान देने को सम्मान दिया जाए। सर्वप्रथम भारत सरकार ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1 जुलाई 1991 को मनाया गया था।

    डॉ बिधान चंद्र राय का जन्मदिन 1 जुलाई 1882 को बिहार पटना में हुआ वे एक महान चिकित्सक थे अपने जीवन काल में लाखों मरीजों का दवा किया और जान बचाई अपने अनुभव और सीख से कई अन्य चिकित्सालय का मान बढ़ाया विधान चंद्र राय एक चिकित्सक क्षेत्र के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता एवं मुख्यमंत्री भी रहे 1 जुलाई उनके जन्मदिन के अवसर पर एक महान चिकित्सक के रूप में डॉक्टर्स के सम्मान में चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

    इतिहास

    डॉक्टर बिधान चंद्र राय का योगदान

    डॉ बिधान चंद्र राय एक महान चिकित्सक थे उन्होंने अपने जीवन काल में लाखों मरीजों का दवा किया और जान बचाई अपना पूरा जीवन चिकित्सक के क्षेत्र के साथ-साथ देश की सेवा में लगा दिए उनका अनुभव कई अन्य चिकित्सालयों का मान बढ़ाया है।

    उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार पटना में जन्म हुआ उनका डॉक्टर की डिग्री कोलकाता से पूरी की उन्होंने अपनी एम आर सीपी और एफआरसीएस की डिग्री लंदन में पूरी की चिकित्सा के क्षेत्र के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे उन्होंने अपने जीवन काल में समाज से जुड़े रहे।

    डॉ विधान चंद्र राय महात्मा गांधी जी के निजी चिकित्सक भी रहे, और समाज सेवा में उनका अहम भूमिका रहा है, चिकित्सक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता एवं मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा में ही लगा दी और आजीवन अविवाहित रहे, डॉ बिधान चंद्र राय के यादगार में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

    राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्व

    राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्व डॉक्टर्स का सम्मान देने का दिन है यह दिन डॉक्टरों को सम्मान के प्रति समर्पित है, डॉक्टर भगवान का स्वरूप होता है जो हमें बीमारी से बचाकर उत्तम स्वास्थ्य देने का अथक प्रयास करते है। एक डॉक्टर हर मरीज के प्रति हर संभव मदद करने में तत्पर रहते हैं। डॉक्टर लिंग जाति धर्म से ऊपर उठकर अपने कर्तव्य का पालन करते हैं जोकि सराहना है।

    भारत सरकार की स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर बनाने में डॉक्टर्स का भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है, जोकि करोना काल में देखने को मिला है करोना जैसी वैश्विक महामारी में डॉक्टर्स का भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है करोना जैसे महामारी में डॉक्टर्स का योगदान रहा है नहीं तो भारत की हालत बहुत ही बुरी हो सकती थी। हमारे देश के उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था में डॉक्टर्स का भूमिका बहुत ही बड़ा है।

    वैश्विक महामारी

    पूरा विश्व वैश्विक महामारी करोना से जब जूझ रहा था, तब डॉक्टर का कर्तव्य निष्ठा, लगन, कड़ी मेहनत को अनदेखा नहीं किया जा सकता। डॉक्टर्स को ईश्वर का दर्जा प्राप्त है जोकि समाज एवं देश के लिए अपने जान की चिंता किए बिना लोगों की जान बचाने में सदा आगे रहते हैं। उनके लिए साल का 1 जुलाई सम्मान के दिन के साथ-साथ हर दिन उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए कामना करते हैं।

    1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है जिसमें डॉ बिधान चंद्र राय के जन्मदिन के दिन के साथ-साथ उनको याद किया जाता है और डॉक्टर्स के सम्मान में 1 जुलाई डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

    Happy National Doctor’s Day

    quickview05.com


    FAQs

    प्रश्न: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 1 जुलाई

    प्रश्न: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है?
    उत्तर: डॉक्टरों के अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिया।

    प्रश्न: चिकित्सक दिवस किसके सम्मान में मनाया जाता है?
    उत्तर: यह दिवस डॉ० बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है।


    और पढ़ें 👇🏼:

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,क्यों मनाया जाता है?

    लक्ष्य के प्रति उत्साहित करने वाले अनमोल विचार

    सकारात्मक सोच से जीवन बनाएं आसान

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *