भारत के राष्ट्रीय प्रतीक- National symbols of India in Hindi

Rate this post

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (National Symbols of India in Hindi)

National symbols of India in Hindi- भारत की राष्ट्रीय पहचान भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के द्वारा की जाती है। भारत एवं विश्व में रहने वाले भारतीय इन प्रतीकों का सम्मान करते हैं अपने देश के आन बान शान के साथ राष्ट्रीय प्रतीक एवं भारत देश पर गर्व करते हैं, भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीक देश के प्रतिबिंब कहे जाते हैं। किसी भी राष्ट्र की पहचान उसके राष्ट्रीय प्रतीक से होती है, इस लेख के द्वारा आज हम राष्ट्रीय प्रतीक के विशेषताओं के बारे में जानेंगे।

राष्ट्रीय ध्वज (National Flag)

Tricolor

भारत का ‘राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा’ है। राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को प्रस्तुत किया गया था। राष्ट्रीय ध्वज की चौड़ाई और लंबाई 2:3 है, तिरंगे मैं समान अनुपात में केसरिया सफेद तथा हरे रंग की छैतीज पटिया हैं। इस ध्वज में सफेद रंग की पट्टी के बीच गहरे नीले रंग के 24 तीलियों का चक्र बना होता है। यह चक्र अशोक स्तंभ से लिया गया है। केसरिया रंग त्याग और बलिदान को दर्शाता है, सफेद रंग सत्य, शांति और पवित्रता का संकेत है, हरा रंग देश के समृद्धि का प्रतीक है।

राष्ट्रगान (National Anthem)

जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा,
द्राविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा,
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे,
तव शुभ आशिष मांगे।
गाहे तव जय गाथा
जाना गण मंगल दायक जय हे
भारत- भाग्य विधाता
जय हे, जय हे, जय हे,
जय, जय, जय, जय हे ।।
-राष्ट्रीय गान

भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ है। भारत का राष्ट्रीय गान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित है। भारतीय संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान की स्वीकृति प्रदान की गई ।राष्ट्रगान को गाने का निर्धारित समय लगभग 52 सेकंड है। भारत का राष्ट्रगान अनेक अवसरों पर गाया एवं बजाया जाता है।

राष्ट्रीय गीत (National Song)

वन्दे मातरम्
सुजलां सुफलाम्
मलयजशीतलाम्
शस्यश्यामलाम्
मातरम्।
शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीम्
फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीम्
सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम्
सुखदां वरदां मातरम्॥ १॥
कोटि कोटि-कण्ठ-कल-कल-निनाद-कराले
कोटि-कोटि-भुजैर्धृत-खरकरवाले,
अबला केन मा एत बले।
बहुबलधारिणीं
नमामि तारिणीं
रिपुदलवारिणीं
मातरम्॥ २॥
तुमि विद्या, तुमि धर्म
तुमि हृदि, तुमि मर्म
त्वम् हि प्राणा: शरीरे
बाहुते तुमि मा शक्ति,
हृदये तुमि मा भक्ति,
तोमारई प्रतिमा गडी मन्दिरे-मन्दिरे॥ ३॥
त्वम् हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी
कमला कमलदलविहारिणी
वाणी विद्यादायिनी,
नमामि त्वाम्
नमामि कमलाम्
अमलां अतुलाम्
सुजलां सुफलाम्
मातरम्॥४॥
वन्दे मातरम्
श्यामलाम् सरलाम्
सुस्मिताम् भूषिताम्
धरणीं भरणीं
मातरम्॥ ५॥
-राष्ट्रीय GEET

भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित है। यह भारत देश के स्वतंत्रता की लड़ाई में लोगो को प्रेरणा स्रोत रहा है। किसी भी देश की राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत राष्ट्र का धरोहर होता है। राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत देश के राष्ट्रभक्ति के भावना से जुड़ा है। यह हमारे देश का आन बान शान है।

राष्ट्रीय खेल (National Sports)

Hockey

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी‘ है। यह खेल  सभी देश में खेला जाता है। 1928 ई. में ओलंपिक खेल में भारत हॉकी का विश्व विजेता बना था। हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के अगुवाई में भारत 1928, 1932 और 1936 में भारत ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यहीं से हाकी की लोकप्रियता बढ़ी, और राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिला।

राष्ट्रीय चिन्ह (National Symbol)

Satyamev Jayate

भारत का राज चिन्ह ‘अशोक लाट’ है। मौर्य सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में स्थापित सिंह स्तंभ से लिया गया है। यह चिन्ह भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया। अशोक लाट मे चार सिंह है जो एक दूसरे की ओर पीठ किए हुए हैं। इसके नीचे घंटे के आकार पदम के ऊपर एक चित्र में एक हाथी, चौकड़ी भरता हुआ एक घोड़ा, एक साड एवं एक सिंह की उभरी हुई मूर्तियां हैं, इसके बीच में चक्र बने हुए हैं। एक पत्थर को काट काट कर बनाया गया है।

राष्ट्रीय पंचांग (National Calander)

National Panchang

भारतीय राष्ट्रीय पंचांग (कैलेंडर) शक संवत पर आधारित है। भारतीय संविधान में इसे 22 मार्च 1957 से अपनाया गया। यह भारत के राजपत्र आकाशवाणी द्वारा प्रसारित समाचार जारी समाचार विज्ञप्तियो ग्रेगोनियर कैलेंडर के साथ प्रयोग किया जाता है। यह भारत में उपयोग में आने वाला सरकारी सिविल कैलेंडर है।

राष्ट्रीय पशु (National Animal)

National Animal Tiger

भारत का राष्ट्रीय पशु ‘बाघ’ है। इसे बाघ, चीता भी कहते हैं यह है पीले रंग और कत्थई टाइग्रिस धारीदार लोमचर्म वाला एक पशु है। भारत में पाए जाने वाले बाघ की प्रजाति में से रॉयल बंगाल टाइगर के नाम से जाना जाता है। भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में गौरवान्वित किया है।

राष्ट्रीय पुष्प (National Flower)

Lotus

भारत का राष्ट्रीय पुष्प ‘कमल’ है। यह पुष्प पवित्र माना जाता है, भारत में प्राचीन काल से किताबों एवं गाथाओं में विशेष स्थान है। यह हल्का गुलाबी रंग का होता है। भारत देश पेड़ पौधों से भरा एवं सुसज्जित देश है।

राष्ट्रीय पक्षी (National Bird)

Peacock (National Symbols of India)

भारत का राष्ट्रीय पक्षी ‘मोर’ (पीकॉक) है। मोर एक रंगीन हंस के आकार का पंछी है। इसके आंख के नीचे सफेद धब्बा और पतली लंबी गर्दन एवं नर, मादा से अधिक रंगीन होता है। चमकीला नीला सीना और 200 लंबे पंखों का सुनहरा अति मनमोहक होता है। इस राष्ट्रीय पक्षी भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत पूरी तरह संरक्षित हैं।

राष्ट्रीय वृक्ष (National Tree)

Big Bargad tree

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है। इसे ‘वट’ के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस पेड़ की जड़े दूर तक फैली होती हैं, इनके तने और शाखाएं गोल गुंबद की तरह फैली होती है। यह पेड़ कभी नष्ट नहीं होता है इस वृक्ष को अनश्वर माना जाता है। भारत में इसे ‘पूज्य’ माना जाता है। ग्रामीण लोग इस पेड़ के नीचे पंचायत एवं अन्य कार्य भी करते हैं।

⟫ National Symbols of India in Hindi

राष्ट्रीय नदी (National River)

भारत का राष्ट्रीय नदी ‘गंगा’ है। यह भारत की सबसे लंबी नदी है हिमालय के गंगोत्री ग्लेशियर में भागीरथी नदी के नाम से बर्फ एवं पहाड़ों के बीच से जन्म लेती हैं। यह पर्वत पहाड़ों घाटियों से चलकर 2510 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं।इसमें आगे चलकर बहुत सी नदियां जुड़ जाती है। 4 नवंबर 2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया गया था।

राष्ट्रीय फल (National Fruit)

भारत का राष्ट्रीय फल ‘आम’ है। यह एक गुदेदार फल है इसे पकाकर खाया जाता है। कच्चे फल का अचार बनता है एवं विभिन्न प्रकार से इसको प्रयोग में लाया जाता है।

राष्ट्रीय वाक्य (National Sentence)

भारत का राष्ट्रीय वाक्य सत्यमेव जयते है। जिसका अर्थ है- ‘सत्य की सदैव जीत’ होती है। यह भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे देवनागरी लिपि में अंकित है। ‘सत्यमेव जयते’ को राष्ट्रपटल पर लाने और उसका प्रचार करने में पं. मदन मोहन मालवीय की भूमिका थी। ‘सत्यमेव जयते’ भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य है।

राष्ट्रभाषा ─ भारत की राष्ट्रीय भाषा कोई नहीं (National Language)

हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा ना होकर राजभाषा है। भारत देश में 22 राज भाषाओं का दर्जा प्रदान किया गया है। राजभाषा सिर्फ सरकारी कार्य के लिए उपयोग की जाने वाली भाषा है संविधान में 343 के तहत हिंदी भारत की राजभाषा मात्र है। भारत के संविधान में राष्ट्रभाषा का उल्लेख नहीं है

भारत की राष्ट्रीय लिपि (National Script)

भारत की राष्ट्रीय लिपि देवनागरी हैभारत में तो बहुत सी भाषाएं हैं, उनको लिखने के लिए अलग-अलग लिपियां प्रयोग की जाती हैं। लिपि और भाषा दो अलग अलग चीज है, भाषा वो है जो बोली जाती है, लिखने को तो हम किसी भी लिपि में लिख सकते हैं।

सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार (Highest National Award)

भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत रत्न’ पुरस्कार सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह उन महानुभावों को दिया जाता है जो कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में राष्ट्र सेवा की हो।इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।

भारत के राष्ट्रपिता (National Father)

महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता माना जाता है। राष्ट्रपिता का नाम सर्वप्रथम 6 जुलाई 1944 को सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर रेडियो स्टेशन से संदेश प्रसारित करते हुए महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कह कर संबोधित किए थे। 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की हत्या के बाद जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत देश के लोगों को संबोधित किए थे, तब उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता अब नहीं रहे। तभी से महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा जाता है।

भारत के राष्ट्रीय पर्व (National Festival)

भारत का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस है। भारत त्योहारों की भूमि है, भारत देश कई धार्मिक पर्व एवं राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते। सब में मुख्य राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस गांधी जयंती मनाई जाती है। देश में राष्ट्रीय पर्व पर भारत सरकार के द्वारा सभी स्कूल कार्यालय सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। राष्ट्रीय पर्व मनाए जाने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति गीत एवं चाय नाश्ता लड्डू दोपहर का भोजन के साथ कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

राष्ट्रीय मुद्रा (National Currency)

भारत की राष्ट्रीय मुद्रा रुपया ₹ (INR) है। यह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इसकी रूपरेखा देवनागरी अक्षर ( र ) तथा लैट्रिन के बड़े अक्षर R के समान है। जिसमें सिर्फ पर दोहरी क्षैतिज रेखा है।

National Symbols of India in Hindi Chart

Symbol
राष्ट्रीय ध्वज (National Flag)तिरंगा (Tricolor)
राष्ट्रगान (National Anthem)जन गण मन (Jan Gan Man)
राष्ट्रीय गीत (National Song)वन्दे मातरम (Vande Matram)
राष्ट्रीय चिन्ह (National Symbol)अशोक लाट ( Lion Capital of Ashoka)
राष्ट्रीय खेल (National Sports)हॉकी (Hockey)
राष्ट्रीय पंचांग (National Calander)सक संवत
राष्ट्रीय पशु (National Animal)बाघ (Tiger)
राष्ट्रीय पक्षी (National Bird)मोर (Peacock)
राष्ट्रीय वृक्ष (National Tree)बरगद (Banyan)
राष्ट्रीय पुष्प (National Flower)कमाल (Lotus)
राष्ट्रीय नदी (National River)गंगा (Ganga)
राष्ट्रीय फल (National Fruit)आम (Mango)
राष्ट्रीय वाक्य (National Sentence)सत्यमेव जयते
भारत की राष्ट्रीय लिपि (National Script)देवनागरी (Devnagri)
सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार (Highest National Award)भारत रत्न (Bharat Ratna)
भारत के राष्ट्रपिता (National Father)महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)
भारत के राष्ट्रीय पर्व (National Festival) गणतंत्र दिवस (Republic Day)
राष्ट्रीय मुद्रा (National Currency)रुपया (Rupees)

So, it was National Symbols of India in Hindi. Hope you liked it!


Read More About Tricolor

और पढ़ें👇🏼:

60 Most Interesting Facts that you’ll ever hear


Leave a Comment