Skip to content
Home » International day of yoga (Yoga Day)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,क्यों मनाया जाता है? इसका इतिहास एवं महत्व को जाने

International day of yoga (Yoga Day)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,क्यों मनाया जाता है? इसका इतिहास एवं महत्व को जाने

योग क्या है

योग भारत की प्राचीन 5000 साल पुरानी संत ऋषियों एवं तथागत गौतम बुद्ध की परंपरा है, यह एक अमूल्य उपहार है। जो हम अपने संत ऋषि एवं तथागत गौतम बुद्ध से यह अनमोल उपहार हमें प्राप्त हुआ है जो हम आज विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाते हैं। योग हमें उत्तम स्वास्थ्य, उत्तम विचार, एवं संयम के साथ-साथ शरीर को नई उर्जा एवं फुर्ती प्रदान करता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Yoga Day

योग दिवस सर्वप्रथम 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में अपने भाषण में योग दिवस की बात रखी, जिसमें उन्होंने कहा था योग भारत का प्राचीन काल का एक अमूल्य उपहार है जो मानव कल्याण के उत्तम स्वास्थ्य में इसका विशेष महत्व है इसको विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाए। उसके बाद 193 सदस्यों की राष्ट्र संघ की बैठक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस के लिए आगे आए और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया गया।

योग दिवस क्यों मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ग्रीष्म ऋतु के दिन दक्षिणायन हो जाता है इस इस दिन सूर्य की रोशनी सबसे ज्यादा पड़ती है, जिसकी वजह से 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। ऐसे में योग हमारे उत्तम स्वास्थ के लिए योग का निरंतर अभ्यास से हमारे शरीर के इंद्रियों को नई ऊर्जा का संचार एवं शरीर में नई स्फूर्ति लाती है जो कि विश्व के कल्याण के लिए मानव समाज को एक उपहार वरदान साबित है इसलिए इसे 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पिछले कुछ सालों में योग के प्रति लोगों का विश्वास एवं उसके लाभ के प्रति बहुत ही जागरूक हुए है। और उसका परिणाम करोना जैसे महामारी में देखने को मिला। योग मानव के जीवन को उत्तम एवं स्वस्थ रहने का एक एक फ्री में टानिक का काम करता है। योग के निरंतर अभ्यास से हमारे शरीर में एक नई ऊर्जा मिलता रहता है, योग करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। स्वास्थ्य जीवन के लिए अच्छे खान-पान के साथ योग बहुत जरूरी है।
योग करना बहुत जरूरी है योग से हमारा शारीरिक व मानसिक दुर्बलता को खत्म कर एक उत्तम स्वास्थ्य में सहायक होता है। जैसे हमारे शरीर के लिए खानपान अति आवश्यक है उसी तरह हम योग को नियमित अभ्यास के साथ योगा एवं प्राणायाम करें जिससे हम आने वाले नई-नई बीमारियों से लड़ने का क्षमता हमारे शरीर में इम्यूनिटी पावर मौजूद रहे। ताकि हम करोना जैसे भयावह महामारी का सामना कर सके। हमें अपने जीवन को स्वस्थ रखना है तो योग को हमें अपनाना होगा। अपने अच्छे खान-पान के साथ योगा, प्राणायाम करें स्वस्थ रहें मस्त रहें।

(International day of yoga) मनाया जाता है आज आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लक्ष्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है।

योग दिवस का इतिहास

योग दिवस प्राचीन ऋषियों की परंपरा रही ऐसा इतिहास में पढ़ने को मिलता है। योग को विश्व स्तर पर ले जाने का कार्य भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 27 सितंबर 2014 को अपने भाषण में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में की थी। उसके बाद संयुक्त राष्ट्र संगठन की मंजूरी भी मिल गई जो 21 जून का दिन निर्धारित किया गया। आज हम योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं।

─ श्री नरेंद्र मोदी, (संयुक्त राष्ट्र महासभा)

योग दिवस का महत्व

योग का महत्व जैसे जीने के लिए हवा पानी हमारे शरीर के लिए जरूरी है। उसी तरह योग हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण है। योग आत्मा और शरीर का मिलन करवाता है, योग एवं प्राणायाम हमारे जीवन को सकारात्मक ऊर्जा का संचार फैलाता है। योग जीवन की एक कला है, आज के समय में लोग काफी तनाव और डिप्रेशन में रहते है। इसमें योग प्राणायाम बहुत ही लाभकारी है, और इस योगा, प्राणायाम को लोग अपनाकर काफी लोग अपने जीवन को सरल बना कर अपनी जिंदगी को अच्छे से जी रहे हैं और लाभ उठा रहे है।

  • योग करें हम योग करें दूर सभी हम रोग करे।

योग की सावधानियां

  • योग सुबह शाम करें।
  • हमेशा खाली पेट करें।
  • अपनी क्षमता के अनुसार योग करें।
  • योग करते समय जल्दी बाजी ना करें,
  • जिंदगी बहुत अनमोल है, योग से जुड़े।

योग के फायदे

1. उत्तम स्वास्थ्य

योगा करने से हमारा शरीर के सारे अंग का व्यायाम होता रहता है, तथा प्राणायाम से हमारे अंदर के पार्ट्स का व्यायाम होता रहता है, जिससे पूरे शरीर में नई ऊर्जा का संचार बना रहता है,और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

  • नित्य करें जो मानव योग, रहे जीवन में सदा निरोग।

2. आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक

योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत बड़ा भूमिका निभाता है।तो हमारा आत्म विश्वास आत्मबल दृढ़ संकल्प के साथ अपनी जिंदगी को हम बेहतर जीते हैं।

3. मानसिक तनाव से छुटकारा

इस मॉडर्न युग में लोग मानसिक तनाव के शिकार हो जाते हैं, योग, प्राणायाम हमारे मानसिक संतुलन को संतुलित रखता है प्राणायाम हमारे मन चित्त को प्रसन्न रखता है

4. वजन कम करने में सहायक

वजन घटाने में योग का बहुत बड़ा रोल होता है। सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पिए और योगा करें निरंतर अभ्यास से आसपास की चर्बी घटने लगता है और शरीर स्वस्थ और फुर्तीला बनता है।

5. शांति

जहां शांति है वही स्वर्ग है। जब हम स्वस्थ एवं निरोग होंगे, घर में शांति का वातावरण हो, ऐसा घर हो मेरा, योग के साथ-साथ अच्छा संस्कार का घर में प्रवेश हो ऐसा घर हो मेरा।

  • योग हमें अपनाना है, स्वस्थ समाज बनाना है।

निष्कर्ष

बड़ी खुशी की बात है कि योग प्राचीन काल से ही हमारे ऋषियों की परंपरा रही जो उत्तम स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। श्री नरेंद्र मोदी के तत्वाधान में आज योग विश्व पटल पर जाना जा रहा है, आज विश्व भर में लोग योग के बारे में जान चुके हैं और उसका लाभ उठा रहे हैं यह कदम विश्व कल्याणकारी हित में है।


प्रश्न: भारत मे पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर:
21 जून 2015 को मनाया जाता है।

प्रश्न: 21 जून को क्यों अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर:
यह दिन ग्रीष्म कालीन का दिन होता है,और कलेंडर मे सबसे लंबा दिन होता है।

प्रश्न: भारत मे अंतर्राष्ट्रीय योग का उत्सव किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है ?
उत्तर:
भारत मे अंतर्राष्ट्रीय योग का उत्सव आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।


पढ़ें: 7 Wonders of the World: Why They’re So Wonderful (दुनिया के सात अजूबे)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *