Skip to content
Home » भारत की प्रमुख झीलें एवं जलप्रपात के बारे में जाने | Major Lakes and Waterfalls in Hindi

भारत की प्रमुख झीलें एवं जलप्रपात के बारे में जाने | Major Lakes and Waterfalls in Hindi

waterfalls and lakes in India

FAQs👇🏼:

प्रश्न: भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर: भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का उड़ीसा में है।

प्रश्न: भारत की सबसे बड़ी तेज पानी की झील कौन सी हैं?
उत्तर: भारत की सबसे बड़ी तेज पानी की झील वुलर झील जम्मू-कश्मीर में है।

भारत की प्रमुख झीलें, लिस्ट

झीलसंबंधित राज्य
डलजम्मू एवं कश्मीर
वुलरजम्मू एवं कश्मीर
वेरिनागजम्मू एवं कश्मीर
शेषनागजम्मू एवं कश्मीर
अनंतनागजम्मू एवं कश्मीर
चिल्काओडिशा
राजसमंदराजस्थान
राकसतालराजस्थान
नैनीतालराजस्थान
मल्लीतालराजस्थान
सांभरराजस्थान
पिछौलाराजस्थान
जयसमंदराजस्थान
डीडवानाराजस्थान
हुसैन सागरआंध्र प्रदेश
कोलेरूआंध्र प्रदेश
पुलीकटतमिलनाडु
लोकटक मणिपुर
साततालाउत्तराखंड
देवतालाउत्तराखंड
बेम्मनाद केरल
लोनारमहाराष्ट्र

भारत के किस राज्य से कौन सा देश सीमा साझा करता है

भारत के 5 प्रमुख झीलों की विशेषताएं

डल झील – जम्मू एवं कश्मीर

कश्मीर के श्रीनगर में एक प्रसिद्ध डल झील है। जो 18 किलोमीटर में फैली हुई है। यह झील पहाड़ियों के 3 दिशाओं से घिरी हुई है। यह जम्मू कश्मीर की दूसरी बड़ी झील है। इसमें कश्मीर घाटी की अनेकों झीलें मिली हुई है। पर्यटक के दृष्टि से या झील जाना जाता है। ऐसा हो नहीं सकता की जम्मू कश्मीर में पर्यटक आए और यहां ना आए।

वुलर झील – जम्मू एवं कश्मीर

वुलर झील जम्मू कश्मीर के बांडीपोरा जिले में स्थित है। यह झेलम नदी के मार्ग में आती है। झेलम नदी इसमें पानी भी डालती है।जो एशिया में ताजा मीठे पानी की सबसे लंबी झील मानी जाती है। ऊंची लहरों वाली झील यह लहरें दोपहर तक शांत रहती है। दोपहर के बाद उग्र रूप धारण करती हैं। इस झील का सबसे मोहक स्थान सदर कोट है। वुलर झील पक्षियों के एक समृद्ध आबादी का निर्वाह करती है। झील के चारों ओर पाए जाने वाले स्थलीय काले कान वाले पतंग, यूरेशियन स्पैरोहाक, हिमालयन गोल्डन ईगल, कामन कोयल, हिमालयन मोनाला, हिमालयन कठफोड़वा, अल्पाइन स्विफ्ट, हुपो आदि शामिल है। शाहबाद बाला

वेरीनाग झील – जम्मू एवं कश्मीर

वेरिनाग झील भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में अनंतनाग जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।कश्मीर घाटी के मुगल उद्यानों का सबसे पुराना स्थल है। वेरीनाग अनंतनाग से लगभग 26 किलोमीटर दूर और श्रीनगर से लगभग 78 किलोमीटर दक्षिण पूर्व है। जो जम्मू और कश्मीर राज की गर्मियों की राजधानी है। वेरीनाग कश्मीर घाटी का पहला पर्यटक स्थल है। जवाहर सुरंग पार करने के बाद कश्मीर के प्रवेश बिंदु पर स्थित है। इसे गेटवे ऑफ कश्मीर भी कहा जाता है।

शेषनाग झील – जम्मू एवं कश्मीर

शेषनाग झील जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम के पास स्थित है, यह झील एक प्रमुख पर्यटक एवं तीर्थ स्थल है।3590 मीटर ऊंचाई वाला यह झील पहलगाम से 23 किलोमीटर दूर स्थित अमरनाथ गुफा तक जाती है। जो भी यात्री श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा पर जाते है, वह जरूर शेषनाग झील भी जाते हैं। शेषनाग झील प्राचीन काल से पवित्र माना जाता है। क्योंकि अमरनाथ गुफा के मार्ग पर स्थित है। इस झील की प्राकृतिक शोभा हरे-भरे घास चारागाह और बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटक को मोहित कर देते है। इस झील तक पहुंचने के लिए चंदनवारी से टट्टू की सवारी करनी पड़ती है। सर्दियों में यह झील बर्फ से जम जाती है। गर्मियों के समय में आमतौर से पानी ठंडा रहता है। यह झील सबसे प्राचीन स्थलों में से एक है।

अनंतनाग झील

ईसा पूर्व 5000 में यह क्षेत्र बाज़ार से भरा शहर बन गया और इसे जल्दी विकसित होने वाले शहर का शीर्षक प्राप्त हुआ। यह शहर विभिन्न शहरों जैसे श्रीनगर, कारगिल, पुलवामा, डोडा और किश्तवाड़ से घिरा हुआ है। अनंतनाग जिला जिसे जम्मू और कश्मीर की व्यापारिक राजधानी कहा जाता है, कश्मीर घाटी के दक्षिणी पश्चिमी भाग में स्थित है। यह क्षेत्र कश्मीर घाटी के विकसित क्षेत्रों में से एक है।

भारत के प्रमुख जलप्रपात

घाटियों में ऊंचाइयों से गिरते हुए पानी को देखना कितना मनमोहक दृश्य लगता है। यह दृश्य मन में कल्पना मात्र से ही मन में एक उथल-पुथल होने लगता है। जलप्रपात (Waterfall) अर्थात झरने वास्तव में प्राकृतिक द्वारा निर्मित मानव जाति के लिए एक बहुत बड़ा उपहार है। हमारे देश में कई जलप्रपात है। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है। प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में दुनिया भर से पर्यटक देखने के लिए आते हैं।

जलप्रपातनदीऊंचाई
(मी.)
धुआंधारनर्मदा नदी
गोककगोकक नदी55
हुंडरूस्वर्णरेखा नदी74
शिवसमुद्रमकावेरी नदी90
येन नर्मदा नदी183
जोग या गरसोपाशरावती नदी260

झील क्या है?


और पढ़ें👇🏼:

नदियों के किनारे बसे भारत के प्रमुख नगर

भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी एवं मुद्रा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,क्यों मनाया जाता है?


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *