Skip to content
Home » 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है । Why 15th August is celebrated?

15 अगस्त क्यों मनाया जाता है । Why 15th August is celebrated?

Tricolor

Independence Day

भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन (अंग्रेज) से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सभी देशवासियों के लिए यह गौरव का दिन होता है।

भारत देश ब्रिटिश की गुलामी से जकड़ा हुआ था। गुलामी से आजादी पाना भारत के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन भारत के वीर सपूतों के अथक प्रयासों और दृढ़ निश्चय से स्वतंत्रता प्राप्त हुआ।

  • अनुयायी -भारत के लोग
  • प्रकार -राष्ट्रीय अवकाश
  • उत्सव -राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा झंडा फहराना एवं देश के नाम राष्ट्रीय संबोधन, परेड, देशभक्ति के राष्ट्रीय गीत।
  • तिथि -15 अगस्त
  • आवृत्ति -प्रतिवर्ष

Independence day of India: भारत के प्रधानमंत्री प्रतिवर्ष 15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 के दिन लाल किले लाहौरी गेट के ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत की स्वतंत्रता संग्राम में काफी लोग ने अहिंसक प्रतिरोध में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के भारत को धार्मिक आधार पर विभाजित किया गया। जिससे भारत और पाकिस्तान का उदय हुआ। विभाजन के बाद दोनों देशों में दंगे भड़क गए। और अनेक सांप्रदायिक घटनाएं सामने आई। विभाजन के कारण इतने अधिक संख्या में विस्थापित मानव समाज कभी नहीं हुआ। विभाजन के बाद 72,26,000 मुसलमान भारत छोड़कर पाकिस्तान गए। और 72,49,000 हिंदू और सिख पाकिस्तान छोड़कर भारत आए।

ये तिरंगा

और इसकी शान,

हमेशा याद दिलाएगी हमे

इनका बलिदान।


एक गीत अपने वतन के लिए (कर चले हम फिदा)

National Anthem

15 अगस्त के दिन तिरंगा झंडा फहराकर उन वीर सपूतों को नमन करते हैं, जो आज इस दुनिया में अमर है। और अपने देश की स्वतंत्रता भाईचारा एवं युवा पीढ़ी के उत्थान में नई सोच नई दिशा की ओर चलने की जरूरत ताकि हमारा देश खुशहाल और शक्तिशाली बना रहे। वंदे मातरम!


और पढ़ें👇🏼:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *