आदर्श विद्यार्थी के उत्तम गुण|Good behaviour of ideal students in hindi

Rate this post

बच्चों के लिए मां-बाप का रोल

बच्चों में अच्छे संस्कार का होना (Good behaviour of ideal students in hindi) इसका श्रेय उनके मां-बाप को जाता है। बच्चों में किताबी ज्ञान स्कूल से तो हो ही जाएगा। लेकिन संस्कारों के लिए सबसे बड़ा पाठशाला घर ही है। मां बाप बच्चों को जैसा चाहे वैसा बनाएं। बच्चों को बचपन से ही संस्कारों का नीव मजबूत कर देंगे तो उनके चरित्र का निर्माण उत्तम हो जाएगा। मां बाप का एक नजर अपने रोजी पर है तो एक नजर संस्कार पर होना चाहिए। तब जाकर के आपका परिवार आदर्श होगा। बच्चों में जिस तरह का तालीम दिया जाता है वही उनका आदत हो जाता है Ideal family.

आदर्श विद्यार्थियों के उत्तम गुण

टाइम मैनेजमेंट

जिन विद्यार्थियों में पढ़ने का लालक होता है। वह अपने समय का सदुपयोग करते हैं। अपने समय का पूरा ध्यान देते हुए टाइम टेबल बनाते हैं। सुबह नित्य क्रिया कर्म से लेकर सोने तक का पूरा प्लान होता है। कल का प्लान आज ही बन जाता है। अच्छे बच्चे समय को पहचानते हैं और समय का सदुपयोग करते हैं। आज का कार्य कल पर छोड़ना असफलता की निशानी है। विद्यार्थियों के लिए समय गोल्डन चांस है। जो इसको पहचान गया वहीं कुछ बड़ा कर सकता है। जब हमारे पास समय होता है तब समझदारी नहीं होता है। जब समझदारी होता है तो समय नहीं होता है। इसलिए विद्यार्थी जीवन में समय को पहचानना यह बहुत बड़ी बात है। टाइम का मैनेजमेंट का होना विद्यार्थी को ऊंचाइयों को शिखर तक पहुंचा सकता है।

Good behaviour of ideal students in hindi

आप यह कैसे कह सकते है कि
आपके पास पर्याप्त समय नहीं है?
आपके पास एक दिन में उतने ही घंटे हैं,
जितने हेलन कलर, लुई पाश्चर, मदर टेरेसा,
लियोनार्डो द विंची, थॉमस जेफरसन और
अल्बर्ट आइंस्टीन के पास थे। -एच. जैकसन ब्राउन

सकारात्मक सोच

सभी बुद्धिजीवी प्राणियों को सकारात्मक सोच का होना बहुत ही जरूरी है। अपने हर दिन की शुरुआत नई सोच नई उमंग के साथ करने का प्रयास करना चाहिए। इस संसार में कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है मुश्किल आपका सोच बना देता है।

अगर आप सोचते हैं कि कर सकते हैं, तो आप कर सकते हैं, अगर आप सोचते हैं कि नहीं कर सकते है, तो नहीं कर सकते हैं।

जब आप सकारात्मक सोच के साथ किसी कार्य को करने का निर्णय करते हैं। तो आपका बॉडी आपको उतना एनर्जी दे देता है कि वह कार्य हो जाता है। अपने अंदर कभी नेगेटिव भावना को आने ही नहीं देना चाहिए। नेगेटिव विचार असफलता का कारण है। विद्यार्थी का सच्चा मित्र किताब है। किताब से हमें ज्ञान प्राप्त होता है ज्ञान हमें ऊंचाइयों के शिखर तक पहुंचाता है।

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।

हार्ड वर्क करने की आदत

अपने जीवन को खुशहाल देखना चाहते हैं तो हार्ड वर्क करने की आदत डालें। अच्छे विद्यार्थी हार्ड वर्क से कभी घबराते नहीं है। हार्ड वर्क हमें कामयाबी दिलाती है,जीवन जंग से कम नहीं है, इस जंग में आप तभी जीत सकते हैं जब आप पूरी मेहनत करेंगे। यह मत सोचें कि आपको अपनी मेहनत का फल कब मिलेगा, बस मेहनत करते जाएँ, आपकी मेहनत एक दिन रंग जरूर लाएगी। मेहनत अच्छी हो तो रंग लाती है, और गहरी हो तो सबको भाती है, अगर मेहनत नादान हो तो टूट जाती है, पर अगर मेहनत लगन के साथ की हो तो इतिहास रचती है।

कड़ी मेहनत को अपना हथियार बना लो,
सफलता ख़ुद-बा-ख़ुद
आपकी गुलाम बना जाएगी…!!

निरंतरता

Success student सफल विद्यार्थी के पास अपने जीवन का एक उद्देश्य और लक्ष्य होता है। अपने सपने को साकार करने के लिए उनमें एक प्रकार का ललक होता है। जो अपने पढ़ाई के प्रति निरंतर प्रयास करते हैं। सफल विद्यार्थी के पास हर दिन का एक प्लान होता है अपने प्लान को सुचारू रूप से करने के बाद तब उनमें चैन आता है।

यदि आप सफल होना चाहते हैं,
तो आपको निरंतरता की आवश्यकता है
और यदि आपके पास यह नहीं है,
तो आपके पास कोई मौका नहीं है।

समय का सदुपयोग

विद्यार्थी अपने समय के साथ समय को पहचान गया तो अपने जीवन में बहुत बड़ा कुछ कर सकता है। जो अपने जीवन में समय का महत्व नहीं दिया वह अपने जीवन में कुछ नहीं कर सकता है। इसलिए मनुष्य के जीवन में जो हमें समय मिला है उसका हमें सदुपयोग करके हम अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। तभी हमारा और हमारे परिवार का कल्याण हो सकता है।

समय बड़ा बलवान है भाई,
समय बड़ा बलवान,
इसके आगे टिक नहीं पातें बड़े बड़े विद्वान,

समय के मर्म की जिसने जाना,
समझो जीवन गति पहचाना,
जीवन मैं कुछ पाना है तो,
समय के साथ कदम मिलाना,

समय का पहिया घूमता जाता,
टिक टिक कर के हमें जगाता,
यान हो विमान हो या कोई पैगाम हो,
समय सुनिश्चित होता है तो,
मंज़िल पे हमको पहुंचाता।

सही समय पर काम करो,
उन्नत जीवन का नाम करों,
समय की जिनको है पहचान,
बनते वे व्यक्ति महान,
जीवन उनका सुखमय होता,
पाते सदा मान सम्मान!

गलतियों से सीख लेना

सफल व्यक्ति अपने गलतियों से सीख लेकर अपने जीवन को और है बेहतरीन बनाने का प्रयास करता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में अपने सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्य (Good behaviour of ideal students in hindi) को आगे बढ़ता है वह जीवन में सफल होता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा गुलाम बनकर के रहता है वह अपने जीवन भर गुलाम ही रहता है। इसलिए आत्मनिर्भर बने और अपने कार्य को अपने द्वारा करने का प्रयास करें। कभी-कभी गलती इंसान से हो जाता है, लेकिन उसे गलती से सीख ले लेना चाहिए की दोबारा गलती ना हो। सफल लोग गलतियों से सीख ले कर के इतिहास रचते हैं।

सकारात्मक सोच

तथागत गौतम बुद्ध ने कहे हैं-‘अप्प दीपो भव’ अर्थात अपना प्रकाश स्वयं बनो। हर व्यक्ति के अंदर अच्छे विचार और बुरे विचार स्वयं आते हैं किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। वह व्यक्ति पर निर्भर करता है किस तरह का मार्गदर्शन अपने अंदर की आत्मा से आए हुए आए हुए किस तरह के विचार को प्राथमिकता देता है। हमें किसी से पूछने की जरूरत नहीं है स्वयं की वाणी जो आ रही है हम जैसा चुनेंगे वैसा बनेंगे। इसलिए हम सबसे पहले अपने अंदर से सकारात्मक सोच के द्वारा जो शब्द अंदर से आता है हमें उसी पर चलना चाहिए। तब हम सफल होंगे और संसार में हमें कोई हार नहीं पाएगा। ऐसा हमारा मानना है, हमें अपने जीवन में नकारात्मक तत्व से बचना चाहिए और स्वयं आत्मनिर्भर होना चाहिए। Good behaviour of ideal students in hindi

नकारात्मक लोगों की संगति से बचिये,
सकारात्मक बनिये और लोगों को भी
अपने सकारात्मक विचारों से अभिभूत कीजिये !!

धैर्य

success student सफल विद्यार्थी में धैर्य का होना प्रथम प्राथमिकता है। हम कितना भी पढ़ते हैं कितना भी अच्छा कार करते हैं सब बेकार हो जाएगा जब हम लास्ट में अपने धैर्य को खो देंगे। सफल विद्यार्थी के आंखों के सामने उसका लक्ष होता है और आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ता जाता है। एक दिन वही इतिहास रचता है।

विनम्रता

इतिहास रचने वाले विद्यार्थी के पास केवल पढ़ने का शौक होता है। बड़ों आदर और सम्मान और छोटे से प्यार करते हैं। उनका जीवन सादा जीवन उच्च विचार होता है। उनके अंदर किसी प्रकार अहंकार और मय नहीं होता है। विनम्रता न केवल आपके व्यक्तित्व में निखार लाती है। बल्कि कई बार सफलता का कारण भी बनती है। विनम्रता के उपरांत में जो सम्मान मिलता है उसका एक अलग महत्व है। मन की कोमलता और व्यवहार में विनम्रता एक बड़ी शक्ति है। कोमलता सदा जीवित रहती है, जबकि कठोरता का जल्दी ही विनाश हो जाता है।


👉 इस आर्टिकल को अपने विचारों को प्राथमिकता देते हुए लिखे है इन्ही सिद्धांतों के बदौलत मै अपने बच्चों को गाइड करना मान की बातों को लिख दिए शायद आप को भी कुछ प्रेरण मिल सकता है । बच्चों को उत्तम संकर देना माँ बाप का कर्तव्य बात है ।

Read more👇🏻:

बच्चों के प्रति अभिभावक के कर्तव्य

आदर्श विद्यार्थी पर 10 लाइन

Leave a Comment